{"_id":"5b5e0d4f4f1c1b19208b7760","slug":"31532890447-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन के कारण शनिवार की शाम से ही लगा है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन के कारण शनिवार की शाम से ही लगा है जाम
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। सावन के पहले सोमवार को देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया गया है। दुर्जनीपुर तिराहे से बड़ी गाड़ियों को कोरांव इलाहाबाद मेजा मांडा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। इसके चलते दुर्जनीपुर से लेकर भैसोड़ बलाय पहाड़ व अमिला नाले तक लंबा जाम लगा गया है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े वाहनों का सड़क की पटरियों से होकर जाना मुश्किल हो गया है। इसके चलते सड़क की दोनों पटरियों पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई है जिससे जाम लग गया है। जाम के चलते ड्रमंडगंज बाजार सहित घाटी पर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। चौबीस घंटे से कच्चे माल से भरे ट्रक जाम में फंसे हैं। सोमवार की देर शाम जाम खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस छोटे वाहनों को निकालने में लगी हुई है लेकिन बरसात के कारण पटरियों पर कीचड़ हो जाने से कोई वाहन सवार सड़क से नीचे नहीं उतर रहे है। राजमार्ग होने के कारण सवारी गाड़ियां भी जाम में फंस गई हैं। ड्रमंडगंज घाटी में लोग चाय पानी और नाश्ते के लिए तरस रहे हैं। लोगों को 30 रुपये लीटर पानी, 10 रुपये कप चाय बेची जा रही है। घाटी के जाम में फंसे लोगों को बीस किलोमीटर दूर ड्रमंडगंज बाजार में जाने पर ही भोजन होगा।