फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का उठाया बीड़ा

ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का उठाया बीड़ा

Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने का उठाया बीड़ा

विज्ञापन
मिर्जापुर। जन सहयोग और जिला प्रशासन के सहयोग से नगर के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य शुुरु हुआ है। नगर के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा रहा है। पक्का घाट की सफाई के बाद 31 जनवरी को गंगा आरती का आयोजन किया गया है।
जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने कहा कि नगर के धरोहरों को संरक्षित करने के लिए विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन के तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर के व्यापारी, जनता, प्रबुद्घ लोग सम्मिलित किए गए है। फायर ब्रिगेड के सहयोग से पक्काघाट की पानी के बौछार से साफ सफाई किया। पक्का घाट के नीचे जमे मलवे को नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने साफ कराया। उन्होंने कहा कि घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पक्के घाट के व्यवासायी वर्ग ने गेट लगाने का आश्वासन दिया। पक्का घाट के नियमित साफ-सफाई व संचालन के लिए निगरानी समिति बनाई गई है। जन सहयोग से ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा। योग प्रशिक्षक भोलानाथ द्वारा लोगों को घाट पर योग सिखाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी ने पक्का धाट की कलाकृतियों की प्रशंसा की और संरक्षा और सुरक्षा पर बल दिया। उन्होंने पक्काघाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों की तैनाती किया है। इसमेें एसपी आशीष त्रिपाठी, रचना बिमल, महिला प्रबोधिनी की नंदिनी मिश्रा, विभूति मिश्रा, दिवाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंगा आरती आज
मिर्जापुर। महिला प्रबोधिनी के विभूति मिश्रा ने बताया कि पक्का घाट पर शाम पांच बजे से गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। पंडित महेश्वरपति त्रिपाठी के शिष्यों, गायिका अजिता श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed