{"_id":"5a341ac14f1c1bbd208b6dbf","slug":"31513364161-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। बीमार पिता को देखकर साइकल से घर जा रहा एक युवक शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घोरावल थानान्तर्गत ग्राम महाव निवासी कवि 26 वर्ष पुत्र श्यामलाल हॉस्पिटल में भर्ती अपने पिता को देखकर साइकल से वापस जा रहा था। जैसे ही वह चिकित्सालय के सामने सड़क पर आया, नरायनपुर से रामनगर की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज अलोक सिंह मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे लिया।