फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पूरी मजदूरी नही तो बीड़ी मजदूर करेंगे धरना प्रदर्शन

पूरी मजदूरी नही तो बीड़ी मजदूर करेंगे धरना प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पूरी मजदूरी नही तो बीड़ी मजदूर करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर का सबरी रोड हयात नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मंगलवार को बीड़ी मजदूरों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष समसुद्दीन मंसूरी व जिला संगठन मंत्री राजन जायसवाल तथा उपस्थित मजदूरों ने निकाय चुनाव में पदाधिकारी को चुनाव जीतने पर बधाई दी।

बैठक में ठेकेदार द्वारा बीड़ी मजूदरी 60 रूपए देने पर चर्चा विरोध जताया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा बीड़ी मजदूरी 145 रूपया निर्धारित की गई है, लेकिन बीड़ी मालिक व ठेकेदार मनमानी करते हुए बीड़ी मजदूरों को आधे से भी कम मजदूूरी देते हैं। बैठक के दौरान बीड़ी मजदूरों द्वारा शासन व प्रशासन से 15 दिनों के अंदर सरकार द्वारा निर्धारित पूरी मजदूरी दिलवाने की मांग किया गया। संगठन मंत्री ने उपस्थित मजदूरों को बताया कि जिन बीड़ी बनाने वाले मजदूर का कार्ड बना हुआ है और जिनका नहीं बना हुआ है। वह अपना कार्ड बनवाकर आवास के लिए फार्म भरकर कार्यालय में जमा कर दें। जिला महासचिव दिनेश लाल ने कहा कि शासन व प्रशासन ने बीड़ी मजदूरों को उनका पूरा पैसा नहीं दिलवाती है तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रभूनाथ त्रिपाठी, सूरज प्रसाद जड़िया, गौरीशंकर वर्मा, गुलाब प्रजापति, हीरालाल विश्वकर्मा, हृदय शंकर दुबे, रवि कुमार त्रिपाठी, बनवारी लाल, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed