फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वाणिज्यकर व परिवहन विभाग के कम वसूली पर मंडलायुक्त नाराज

वाणिज्यकर व परिवहन विभाग के कम वसूली पर मंडलायुक्त नाराज

Sat, 09 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर व परिवहन विभाग के कम वसूली पर मंडलायुक्त नाराज

विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राजस्व कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक की गई। इसमें आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने वाणिज्य कर व परिवहन विभाग के कर वसूली पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कम वसूली के चलते विंध्याचल मंडल प्रदेश में काफी पिछड़ गया है। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों से वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने सभी विभागों से कार्ययोजना बना कर अभियान चलाने की बात कही। वाणिज्य कर की वसूली में सोनभद्र को पूरे प्रदेश में नीचे से तीसरे पायदान पर रहने को सबसे खराब बताया। मंडलायुक्त ने आबकारी विभाग को पुलिस के साथ समन्वय बना कर अवैध शराब बनाने व कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ साथ भू माफियाओं के विरुद्घ भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में तहसील दिवस, आईजीआरए पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने का निर्देश दिया। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों व कोई विभाग डिफाल्टर पाया जाता है तो उसके अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आए आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्रों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों में अधिक शिकायतें हों वहां के उप जिलाधिकारी को पत्र के लिख कर अवगत कराने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान वन, सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के जमीनों से अवैध कब्जा खाली कराने को कहा। उन्होंने चकबंदी वादों का निस्तारण व राजस्व वादों का निस्तारण का बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का भी समीक्षा किया गया। जिसमें गैंगेस्टर, गुंडाएक्ट, जिला बदर, शराब माफिया, भू माफिया, महिला उत्पीड़न, शस्त्र निरस्तीकरण एवं परिवार परामर्श केंद्र आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। सभी जिलों के पुलिस अधिक्षकों को थानाध्यक्षों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में आईजी प्रेम प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, एडीएम सोनभद्र व संतरविदास नगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed