फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   31 newly infected, including inspector, 24 discharged on recovery

इंस्पेक्टर समेत 31 नए संक्रमित, 24 के स्वस्थ होने पर छुट्टी

Wed, 26 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
31 newly infected, including inspector, 24 discharged on recovery
मिर्जापुर। जिले में लगातार 59 वें दिन बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर समेत 31 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। मड़िहान थाने के एक निरीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को मड़िहान थाने पर 36, बेदौली में 51 की जांच की गई। जिसमें मड़िहान निरीक्षक पॉजिटिव पाए गए। 24 के स्वस्थ होने पर उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 31 पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1578 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि दो हजार 104 की रिपोर्ट आई है। इसमें 31की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 14 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में शिवगढ़ पहाड़ी निवासी एक पुरुष, सिराही गुरसंडी निवासी एक पुरुष, सेमरा कछवां निवासी एक पुरुष, विदापुर सीखड़ निवासी एक पुरुष, नीबी गहरवार निवासी एक पुरुष, असाढ़ी पटेहरा निवासी दो पुरुष व एक महिला, चिंदलिख से एक महिला, शिवपुरम कालोनी भरुहना से एक पुरुष, जमुनहियां कमांडेंट आवास से एक पुरुष, बूढ़ेनाथ निवासी एक पुरुष, कजरहवा पोखरा निवासी एक महिला, लखनपुर चील्ह निवासी एक पुरुष, रामबाग निवासी एक पुरुष, 39वीं वाहिनी पीएसी से एक पुरुष, सीएचसी अहरौरा से एक पुरुष, सहुआईन पोखरा अहरौरा निवासी एक महिला, पट्टी कला अहरौरा निवासी एक पुरुष, सद्दूपुर गोलघर निवासी एक महिला, फिरोजपुर चुनार निवासी एक महिला, दुमदुमा चुनार निवासी दो महिला, खेमईबारी जमालपुर निवासी एक महिला, कलना विजयपुर निवासी एक पुरुष, अकोढ़ी विजयपुर निवासी एक महिला, बिहसड़ा विजयपुर निवासी एक पुरुष, दुबेपुर निवासी एक महिला, मड़िहान निवासी एक पुरुष व महामलपुर निवासी एक महिला हैं। बुधवार को कोरोना से रिकवर हुए 24 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 56 941 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 55 हजार 167 की रिपोर्ट आई है। 1774 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 30 हजार 680 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 125 हाट स्पाट है। इसमें 89 ग्रामीण और 36 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed