फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   305 found infected including prison inmates

जेल के बंदी समेत 305 मिले संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
305 found infected including prison inmates
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमिलों की संख्या पिछले कई दिनों से 300 के आसपास बनी हुई है। लगातार 14 वें दिन शुक्रवार के 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को जेल के बंदी समेत 305 नए मिले संक्रमित मिले। राहत की बात यही है कि संक्रमितों के मिलने के साथ 184 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। पिछले दिनों की बात करें तो 103, 207, 117, 159, 191, 246, 265, 309, 367, 189, 312, 414 व 292 संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले 23 दिनों में 3811 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 728 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 305 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सात हजार 309 हो चुकी है। शुक्रवार को 184 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक चार हजार 530 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 51 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 32 मरीज हैं। आठ विंध्याचल के सीएचसी में बने आईसोलेशन में है। दो हजार 631 लोग होम आईसोलेशन में है। 35 दूसरे जिले में भर्ती है। 22 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया शुक्रवार को एक हजार 375 की रिपोर्ट आई है। इसमें 218 पुरुष और 87 महिला संक्रमित पाई गई है। शुक्रवार को जिला कारागार के बंदी, बेलतर, बरौधा, राजर्षि नगर, धुंधी कटरा, लालडिग्गी मोहल्ले में अधिक संक्रमित मिले है। जिले में अब तक चार लाख 38 हजार 202 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 37 हजार 472 की रिपोर्ट आई है। 730 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 58 हजार 731 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 734 हाट स्पाट है। 505 ग्रामीण और 229 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

एक हजार 324 को लगाया गया टीका
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरु हुए टीकाकरण के 23 वें दिन शुक्रवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर एक हजार 684 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को चौथे चरण के टीकाकरण का शुभारंभ किया गया था। इस चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका करण किया जा रहा है। शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 30, गुरुसंडी पीएचसी में 84, विजयपुर में 28, पड़री पीएचसी में 48, कछवां पीएचसी में 00, सीखड़ पीएचसी में 40, जमालपुर पीएचसी में 138, चुनार में 622, लालगंज में 79, हलिया में 00, पटेहरा में 14, राजगढ़ में 20, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 221 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed