फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   300 people will get relief in a day

Mirzapur News: 300 लोगों को एक दिन में मिलेगी राहत

Sat, 31 May 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
300 people will get relief in a day
राजगढ़। जनपद न्यायाधीश की पहल पर 31 मई को मड़िहान तहसील में आयोजित होने वाली मिनी लोक अदालत में 150 मामलों की सुनवाई होगी। इसमें 300 से अधिक लोगों को राहत मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में सभी वादी-प्रतिवादी बैठेंगे। संबंधित मामलों के न्यायाधीषों के साथ अधिकारी भी लोक अदालत में मौजूद रहेंगे।
छोटे-छोटे मामले का निस्तारण न होने से लोग वर्षों कोर्ट का चक्कर काटते रहते हैं। इससे न्यायालय पर मुकदमों का बोझ बढ़ता है।
मुकदमों को कम करने के लिए जिला जज अरविंद मिश्रा द्वितीय ने पहल की कि एक थाने के सभी मामलों का निस्तारण एक दिन में एक स्थान पर होगा।
जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण हो सकेगा। लोगों को भी राहत मिलेगी। जिला जज की पहल पर 31 मई को मड़िहान तहसील के सभागार में मिनी लोक अदालत का आयोजन किया है।
विज्ञापन

इसमें राजगढ़ थाने के 150 मामलों की सुनवाई होगी। इसमें 35 मामले थाना स्तर पर है और 115 मामले न्यायालय में चल रहे हैं। थाने पर चल रहे 35 मामलों में 106 वादी-प्रतिवादी और न्यायालय स्तर पर 115 मामलों में 200 के करीब वादी-प्रतिवादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 150 मामलों में आबकारी अधिनियम, मारपीट, गाली-गलौज, हादसों में दर्ज मुकदमें और एनसीआर शामिल है। जिनकी सुनवाई होगी। इसके लिए जेल में बंद बंदियों को भी अदालत में बुलाया जाएगा। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र पटेल ने बताया कि 31 को मिनी लोक अदालत में आबकारी, मारपीट, एनसीआर और सड़क हादसों के दर्ज मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed