{"_id":"5f4549368ebc3e3cb1655814","slug":"30-new-infected-including-four-women-found-36-discharged-on-recovery-mirzapur-news-vns5433248103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिला समेत 30 नए संक्रमित मिले, 36 के स्वस्थ होने पर छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिला समेत 30 नए संक्रमित मिले, 36 के स्वस्थ होने पर छुट्टी
विज्ञापन
मिर्जापुर/ड्रमंडगंज। ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से कोरोना वायरस की पैठ के चलते लोग दहशत में हैं। हलिया विकास खंड के बेलन बरौधा बाजार तथा समीप के ही गांव महुअट में भी कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मचा है। एक ही परिवार में एक आठ माह के बच्चे सहित कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बरौधा व महुअट में कोरोना के पाजिटिव केस मिलने की जानकारी होने के बाद सोमवार की शाम को ही चिह्नित लोगों को विन्ध्याचल ले जाकर आईसोलेट करने की कवायद शुरू कर दी गई थी । लेकिन चिह्नित लोग विन्ध्याचल जाने को तैयार नहीं हुए तो सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया।
जिले में लगातार 58वें दिन मंगलवार को चार महिला समेत 30 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है। 36 के स्वस्थ होने पर उनको आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। 30 पॉजिटिव और मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 1547 हो गई है। मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1274 है। एक्टिव केस 248 है। 60 लोग आईसोलेशन व 119 लोग होम हाईसोलेशन में हैं।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 1895 लोगों की जांच हुई है। इसमें 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 26 पुरुष और चार महिलाएं हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में लरवक कछवां से एक पुरुष, भुआलपुर सीखड़ से एक पुरुष, विट्ठलपुर सीखड़ से एक पुरुष, सब्जी महाल चुनार निवासी एक पुरुष, सुंदरपुर चुनार निवासी एक महिला, देवखरा गुरसंडी निवासी एक पुरुष, ढेबरा जमालपुर निवासी एक पुरुष, महुअट हलिया निवासी तीन पुरुष व दो महिलाएं, तिवारीपुर पड़री निवासी एक पुरुष, गंगेश्वर नाथ निवासी एक पुरुष, खेमईबारी जमालपुर निवासी एक महिला, कछवां डीह निवासी दो पुरुष, महामलपुर निवासी दो पुरुष, रामपुर पटेहरा निवासी एक पुरुष, नगरपालिका कार्यालय का एक कर्मचारी, शोभी पटेहरा निवासी एक पुरुष, दुमदुमा चुनार निवासी एक पुरुष, सेमरा चुनार निवासी एक पुुरुष, करनैलगंज चुनार निवासी एक पुरुष, सद्दूपुर चुनार निवासी दो पुरुष, ठठरा वाराणसी निवासी एक पुरुष हैं। 36 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 36 पुरुष और 10 महिला हैं। जिले में अब तक 55 हजार 211 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 53 हजार 63 की रिपोर्ट आई है। 2148 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 29 हजार 620 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 125 हाट स्पाट हैं। इसमें 89 ग्रामीण और 36 शहरी क्षेत्र में है।