{"_id":"07caee4d46b81d75cbf09228f2c81067","slug":"3-nomination-files-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी से प्रमिला सिंह, नीलम सिंह और समाजवादी पार्टी से पारो यादव ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर सहित पूरा कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रहा। नामांकन के दौरान मुख्य गेट पर प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम समर्थन में उमड़ पड़ा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक, अनुमोदक और उसके कानूनी सलाहकार को ही प्रवेश मिल रहा था।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट व चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एआरओ विजय बहादुर और उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद प्रमिला सिंह और नीलम सिंह नामांकन करने पहुंची। जिसमें प्रमिला सिंह और नीलम सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए दो-दो सेट में नामांकन किया।
इसके बाद लगभग दो बजे के बाद समाजवादी पार्टी की पारो यादव समर्थकों संग नामांकन करने पहुंची। पारो यादव ने अध्यक्ष पद के लिए चार सेटों में नामांकन किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के समर्थन में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया, जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक जगतंबा सिंह, भाईलाल कोल, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।