{"_id":"69bef2b65ff634da2e0c0f1f","slug":"265-couples-tied-the-knot-in-a-mass-wedding-four-got-married-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-150601-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, चार का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 265 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, चार का निकाह
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, सामूहिक विवाह में वर वधू को आशीर्वाद देते अतिथिगण, स्रोत सोशल मीडिया
-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत चंदईपुर में हुआ आयोजन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के ग्राम चंदईपुर में शनिवार को तीसरे दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 265 जोड़े वैदिक रीति रिवाजों से परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान चार जोड़ों का निकाह हुआ। जिले के -हलिया, लालगंज, जमालपुर, सीखड़ एवं नगरपालिका चुनार, नगरपालिका अहरौरा के सम्मिलित जोड़ों में अनुसूचित जाति के 213, अनुसूचित जनजाति के दो, अन्य पिछड़ावर्ग के 47, सामान्य वर्ग के तीन और अल्पसंख्यक वर्ग के चार समेत 269 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। विवाह के लिए 67 मंडप बनाए गए थे। प्रत्येक में चार-चार जोड़ों का विवाह कराया गया। अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़ों का निकाह मौलवी ने कराया। छानबे विधायक रिंकी कोल, ब्लॉक प्रमुख हलिया, लालगंज, जमालपुर और सीखड़ ने उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। छानबे विधायक ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, प्रत्येक वर वधू को उपहार में दी जाने वाली सामग्री और प्रमाण-पत्र दिया।
--
इनसेट
प्रति जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े की शादी में एक लाख रुपये खर्च किए गए। इसमें कन्या के लिए सहायता राशि 60000 रुपये कन्या के खाते में भेजी जाएगी। विवाह संस्कार के लिए 25000 रुपये की धनराशि की आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल और बर्तन) दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 15000/ प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिए जाएंगे।