{"_id":"68dd8144f10f29c686040e7b","slug":"25-lakh-devotees-visited-vindhyadham-in-nine-days-offered-prayers-by-offering-oblations-in-the-havan-kund-on-the-ninth-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-141212-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नौ दिन में 25 लाख श्रद्धालु आए विंध्यधाम, नवमी तिथि पर हवन कुंड में आहुति डालकर की मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नौ दिन में 25 लाख श्रद्धालु आए विंध्यधाम, नवमी तिथि पर हवन कुंड में आहुति डालकर की मंगलकामना
विज्ञापन
नवमी तिथि पर दर्शन पूजन करने उमड़े श्रद्धालु फोटो संवाद
- फोटो : शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल से मुख्य भवन की छतों का हाल देखते महाप्रबंधक।
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र में नौ दिन में 25 लाख श्रद्धालुओं ने विंध्यधाम में दर्शन-पूजन किए। कॉरिडोर निर्माण होने के बाद से लगातार विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
पिछले साल शारदीय नवरात्र में 15 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था। नवरात्र के पहले दिन, चतुर्थी, पंचमी और सप्तमी, अष्टमी तिथि को माता के दरबार में अधिक भीड़ रही। महाअष्टमी तिथि तक 22 लाख श्रद्धालु ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए थे।
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवमी और दशमी तिथि को लगभग तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विंध्याचल। मातृनवमी पर बुधवार को स्वच्छता, जलीय जीवों के संरक्षण व ग्लोबल वार्मिंग विषय पर प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रोडवेज परिसर स्थित प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया नगरपालिका परिषद के चेयरमैन श्यामसुंदर केशरी ने प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। पेंटिंग तथा निबंध में जेपी नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया के अखिलेश कुमार व प्रेम कुमार चित्रकला में जीआईसी बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर की प्रिया कुमारी मास्क पेंटिंग में रामचंद्र मिश्र इंटर कॉलेज की आंचल मौर्या अव्वल रहीं। द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयनित छात्र-छात्राओं को भी प्रमाणपत्र दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने गंगा वारियर व गंगा प्रहरी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
एडीजी ने किया मां का दर्शन पूजन : एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एडीजी ने नवरात्रि के दिनों में लगे सुरक्षाकर्मियों की प्रशंसा की। कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हुई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार, थानाध्यक्ष विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
गंगा महाआरती में सपत्नीक शामिल हुए एडीएम : नवमी तिथि पर पक्का घाट पर विंध्य विकास परिषद की ओर से आयोजित गंगा महाआरती में बुधवार को अपर जिलाधिकारी/सुपर मेला मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह सपत्नीक शामिल हुए। आरती प्रमुख रामानंद तिवारी ने मां गंगा का दुग्ध स्नान व विशेष पूजन करवा कर मां गंगा की महाआरती कराई। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, आनंद तिवारी, दिनेश आदि मौजूद रहे।
गड़बड़ाधाम में 30 हजार देवी भक्तों ने लगाई हाजिरी
हलिया : नवमी तिथि पर बुधवार को गड़बड़ा धाम में माता शीतला के दरबार में 30 हजार देवी भक्तों ने हाजिरी लगाई। यह आंकड़ा मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया है। सोनगढ़ा में मां अनंदी कुंवरि देवी के मंदिर में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मुंडेश्वरी मंदिर में लोगों ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। हलिया पावर हाउस पर दुर्गा मंदिर में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने मां को माला-फूल नारियल, चुनरी, हलवा, पूड़ी चढ़ाया।