फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   2427 old age pension beneficiaries found dead in the district, most in Chanbe block

Mirzapur News: जिले में वृद्धा पेंशन के 2427 लाभार्थी मिले मृत, सबसे ज्यादा छानबे ब्लाॅक में

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
2427 old age pension beneficiaries found dead in the district, most in Chanbe block
जिले में वृद्धा पेंशन के 2427 लाभार्थी पाए गए हैं। इसकी पुष्टि जिला समाज कल्याण विभाग के सत्यापन में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिवर्ष वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वालों का सत्यापन किया जाता है।
जिले के 907 ग्राम पंचायतों में इस समय 111184 वृद्धावस्था पेंशनधारक हैं। इस बार भी सत्यापन में 2427 पेंशनर्स मृत पाए गए हैं।
सबसे अधिक मृतक पेंशनर्स मझवां विकास खंड क्षेत्र में पाए गए हैं। यहां की 40 ग्राम पंचायतों में पेंशनर्स की संख्या 8997 हैं। इसमें से 562 पेंशनर्स की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही जिले में 44 पेंशनर्स अपात्र पाए गए है। इन सभी के पेंशन रोकने को कहा गया है। जिले में सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशनर्स छानबे विकास खंड में हैं। यहां पर 97 ग्राम पंचायतों में 14334 पेंशनर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। सबसे कम पेंशनर्स कछवां नगर पंचायत में है। यहां 12 वार्डों में मात्र 494 लोग ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

एहतियातन बैंक को सूचित कर दिया गया है। जांच भी कराई जा रही है।
कहा कि वृद्धावस्था पेंशन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। बैंकों को यह निर्देश है कि वह लाभार्थी की उपस्थिति में ही पेंशन की निकासी करें। पेंशन का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed