फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   227 schools do not have handicapped toilets

227 विद्यालयों में नहीं है दिव्यांग शौचालय

Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
227 schools do not have handicapped toilets
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय अनिवार्य रूप से बनवाए जाएंगे। इसके निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। हलिया विकास खंड के 227 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय नहीं है। इन विद्यालयों में 20 अक्तूबर तक दिव्यांग शौचालय बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हलिया के खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में पंचायत सचिवों जरूरी निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि विकास खंड के 227 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय नहीं बने हैं। इन विद्यालयों में 20 अक्तूबर तक दिव्यांग शौचालय बनवाने का उन्होंने निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अरुण मिश्रा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए 15 से 22 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में सफाई कर्मियों के अलावा अतिरिक्त श्रमिक लगाकर ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कराई जाएगी। बैठक में चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, आशिक अली, राजेंद्र प्रसाद बिंद, अरविंद कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed