{"_id":"5b69edca4f1c1bb37b8b6c8f","slug":"21533668810-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक व थर्माकोल डिस्पोजल पर प्रतिबंध का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक व थर्माकोल डिस्पोजल पर प्रतिबंध का किया विरोध
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित व्यापारी
मिर्जापुर। डिस्पोजल व्यापारी संघ की मंगलवार को टटहाई रोड स्थित श्री टाटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई बैठक में प्लास्टिक एवं थर्माकोल डिस्पोजल पर प्रतिबंध का विरोध किया गया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार के इस अचानक फैसले से व्यापारी बर्बाद हो गए हैं। छोटे-बड़े व्यापारियों का लाखों का माल उनके प्रतिष्ठानों व गोदामों में कूड़ा हो गया है।
व्यापारियों ने कहा कि जबतक सरकार हमारी मांगों पर जब तक हमारे पक्ष में कोई निर्णय नहीं लेती है तबतक वे चरणबद्ध आंदोलन रहेंगे। व्यापारियों ने निर्णय लिया गया कि नौ अगस्त को सुबह 10 बजे से डिस्पोजल व्यापारी अपनी दूकानें बंद कर टटहाई रोड से जुलूस के रूप में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित करेंगे। डिस्पोजल व्यापारी संघ के अध्यक्ष अमित सेठिया ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से व्यापारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। हमारे लाखों रुपये का माल सरकार ने एक झटके में कूड़ा घोषित कर दिया। महामंत्री अनूप गुप्ता ने डिस्पोजल व्यापारियों से आग्रह किया कि वह नौ जुलाई को अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके प्रस्तावित जुलूस व प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष शत्रुघन केशरी ने कहा कि डिस्पोजल व्यापारियों को पहले अपने स्टाक को समाप्त करने का सरकार कम से कम 12 माह का समय दें ताकि उन्हें राहत मिल सके। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि सरकार जब तुगलकी फरमान जारी करती है तो ऐसा प्रतीत होता है कि जनता के हित से उपर सरकार का निर्णय है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय व्यापारी हित में नहीं है। बैठक में आयुष सिंह सहित गौरव खेमका, संजय केशरवानी, सुमित सेठिया, श्याम बाबू अग्रहरि, उमाशंकर, दशरथ, अनिल, मुन्ना सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।