{"_id":"5b65f9334f1c1ba23e8b51d6","slug":"21533409587-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनिया दरी जल प्रपात पर पुलिस ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनिया दरी जल प्रपात पर पुलिस ने लगाई रोक
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा । लखनियादरी व चुनादरी जलप्रपात पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ता देख पुलिस प्रशासन की नींद उड़ गई । सैलानियों की सुरक्षा में काफी दिक्कत होता देख पुलिस ने मनोरम जल प्रपात को प्रतिबंधित कर दिया । बारिश के मौसम में पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों की दिन प्रतिदिन भारी संख्या में इजाफा होता देख पुलिस ने जलप्रपात पर रोक लगा दिया। जिससे रमणीय जल प्रपात पर आने वाले सैलानी मायूस दिख रहे है ।
लखनियादरी जल प्रपात व चूनादरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने के लिए शनिवार को भारी संख्या में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बारिश के मौसम में दिन प्रति दिन सैलानियों की संख्या में इजाफा होने से पुलिस को सुरक्षा में काफी दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जल प्रपात को प्रतिबंधित कर दिया। शनिवार को वाराणसी चंदौली जौनपुर गाजीपुर सहित पूर्वांचल के कई जनपदों से सौलानी जल प्रपात पर मौसम का लुत्फ उठाने के लिए जुटे हुए थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने सैलानियों को जल प्रपात के अंदर जाने नहीं दिया। जिससे सैलानी मायूस दिखे। लखनियादरी जल प्रपात के बाहर छोटे छोटे पहाड़ से बह रहे झरनों के किनारे सैलानी रुक कर पिकनिक मनाया। सैलानियों को जल प्रपात पर जाने से रोकने के लिए एक प्लाटून पीएसी व दो दरोगा व पांच सिपाहियों को लगाया गया । दूर दराज से आए सैलानी रोक के लिए लगाए गए पुलिसकर्मी से जल प्रपात पर जाने की गुहार लगाते गए लेकिन लेकिन उंहे अंदर नहीं जाने दिया गया । लखनीयादरी जल प्रपात के बाहर सैकड़ों दुकानदार के सामने रोक के चलते रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई ।