{"_id":"5b5b6b414f1c1b4a748b7497","slug":"21532717889-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया रेन पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया रेन पार्टी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ रोड स्थित ओपस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को रेन पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बारिश के मौसम के बारे में जानकारी दी गई। उन्हे यह बताया गया कि इस मौसम में चारो तरफ हरियाली तो फैलती है लेकिन बीमारियां भी तेजी से फैलती हैं उन्हे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने कहा कि ओपस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को प्रोजेक्ट वेस लर्निंग पीपीएल के माध्यम से देश व समाज के बारे में रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी जाती है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बरसात का मौसम बहुत ही सुहाना होता है पेड़ पौधे एवं हरियाली चारो तरफ छा जाती है। लेकिन सर्दी व गर्मी के चलते बच्चों में सर्दी व जुकाम भी तेजी के साथ होता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कागज की नाव बनाई तथा रेन कोट पर बबल इम्प्रेस किया। स्कूल के बच्चे अपने साथ सुसज्जित छाते व रेनकोट लेकर कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।