Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दृढ़ निश्चय व एकाग्रता से ही मिलेगी जीवन में सफलता

दृढ़ निश्चय व एकाग्रता से ही मिलेगी जीवन में सफलता

Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दृढ़ निश्चय व एकाग्रता से ही मिलेगी जीवन में सफलता
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राएं शुक्रवार को सम्मानित होने के बाद बेहद खुश नजर आए। साथ ही अपने बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र के साथ देखकर उनके अभिभावक भी खुश थे। शहर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को 56 मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुराग पटेल और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। सलाह दी, लक्ष्य निर्धारित करें, दृढ़ निश्चय के साथ मन लगाकर अध्ययन करें, सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड के एसपी इंटर कालेज कोलना, चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज रूपौधा, मानमाधव इंटर कालेज विजयपुर, बीएलजे इंटर कालेज, गुरुनानक इंटर कालेज, आदर्श भारतीय बालिका इंटर कालेज, सीबीएसई बोर्ड के लायंस स्कूल, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, क्रिश्चियन स्कूल कछवा, शेमफोर्ड स्कूल और आईसीएसई बोर्ड के सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल एवं सेंट मैरी स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए। जिंदगी को जैसे-तैसे तो सभी काट लेते हैं लेकिन आप जिंदगी को ऐसे जीओ की पहचान बन जाए। अपने छात्र जीवन के अनुभवों को मेधावियों से साझा करते हुए कहा कि वह किसान परिवार हैं और दृढ़ निश्चय और जिद की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मेधावी अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। दृढ़ निश्चय से ही सफलता मिलती है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि मेधावियों की बीच आकर उनको अपना बचपन याद आ गया। बचपन में पहली बार कक्षा में सम्मानित होने पर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी मिली थी। उस सम्मान की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं। कहा कि छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। अभिभावकों से कहा, बच्चों पर अपनी आशाओं को न थोपें बल्कि अच्छे भविष्य के लिए प्यार से उनका मार्गदर्शन करें। बच्चे के जीवन में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के निदेशक अमरदीप सिंह ने आगंतुक अतिथियों को तुलसी का पौधा और स्मृति चिह्न भेंट किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीआईओएस और निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
-


सफलता के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए। सफल होने के लिए बच्चों को अपने जीवन का उद्देश्य मालूम होना चाहिए। लक्ष्य तय होने के बाद सफलता अवश्य मिलती है।- अनुराग पटेल, जिलाधिकारी।



अभिभावक बच्चों पर अपनी इच्छा कदापि न थोपे। सफलता के लिए बच्चों को अध्ययन करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों पर नजर रखें ताकि वह अपने पथ से भटकने न पाए।- आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक।



- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना प्रेरणादायी कार्य है। इससे सफल छात्र-छात्राओं के अलावा आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ेगा। सफलता के लिए उन्हें प्रेरणा मिलेगी।- देवकी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
-----------

इनको मिला सम्मान
10 वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं: आईसीएसई बोर्ड के अमर्त्य सिंह, कौशल सेठिया, दिव्यांशु कुमार सिंह, आस्था शुक्ला, अक्षिता अग्रवाल, शिवांगी सिंह, आरूषी खत्री, हर्षधर दूूबे, आयुष सिंह, सीबीएसई बोर्ड के सौम्य द्विवेदी, प्रज्ञा त्रिपाठी, शिवि मेहरोत्रा, शौर्य केसरी, गिरीश कोठारी, आशुतोष पांडेय, स्तुति पांडेय, प्रयास द्विवेदी, वाचस्पति दुबे, माधवी सिंह तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूजा सिंह, कविता सिंह, प्रतीक मिश्रा, हिमांशु सिंह, प्राची चौबे, नवल कुमार शर्मा, विशाल यादव, मुनेश्वर कुमार राय, सत्यजीत, अंकित दुबे, नुपुर वर्मा, रोहन सिंह।

12वीं के मेधावी छात्र-छात्राएं : माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के तृप्ति सिंह, सत्येंद्र कुमार, अमित सिंह, वैभव तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, आस्था कसेरा, शिवम द्विवेदी, आंचल, शालिनी सिंह, सुजीत सिंह, आईसीएसई बोर्ड में विवेक राज, प्रतीक कटारे, पंकज यादव, ऋचिक दुबे, आदित्य सेठ, दिव्यांश तथा सीबीएसई बोर्ड के अनामिका दुबे, सिद्घार्थ सिंह, अमन त्रिपाठी, हिमांशु पांडेय, प्रिया यादव, अक्षर केसरी, सौमित्र श्रीवास्तव, अनंदिता बैनर्जी, अनुष्का अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed