{"_id":"5b3fa9014f1c1bc6248b4dff","slug":"21530898689-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के कार्यक्रम स्थल को चमकाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के कार्यक्रम स्थल को चमकाने में जुटा प्रशासन
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों चुनार घाट पर बने पक्का पुल का लोकार्पण 15 जुलाई को होने के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रधानमंत्री की सभा के लिए चयनित किए गए नगर के ऐबकपुर मोहाना में स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी ने सफाई कराई। यहां किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। इसके अलावा हेलीपैड स्थल और पक्का पुल पर जाने वाले मार्ग की साफ सफाई के लिए सफाईकर्मी लगाए गए हैं।
मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान सभा स्थल की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद शुक्रवार को एबकपुर मोहाना में स्थित परेड ग्राउंड पर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया गया। इस दौरान परेड ग्राउंड पर रखे गए गोबर उपली, ग्राउंड में फैले कूड़ा करकट को हटवाया गया। ग्राउंड में मौजूद गड्ढों में मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सफाई इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि परेड ग्राउंड की सफाई के लिए नगर पालिका ने 60 सफाई कर्मियों को लगाया है। हेलीपैंड स्थल, जनसभा स्थल एवं पक्का पुल तक पहुंचने वाले मार्ग पर अलग अलग टीम सफाई का कार्य कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शाम को अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी ने परेड ग्राउंड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सफाई निरीक्षक को निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं होने पाए।