{"_id":"5b3e586c4f1c1b0f278b4bc6","slug":"21530812524-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चुनार स्थित पक्का पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। विंध्याचल में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद चुनार में गंगा नदी पर निर्मित पक्का पुल का लोकार्पण 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की संभावना प्रबल हो गई है। विंध्याचल में पक्का पुल के लोकार्पण को लेकर हुई चर्चा के बाद गुरुवार को पहले से ही सभा के लिए चयनित ऐबकपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड सभा का निरीक्षण मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया। इस दौरान उच्चाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया। प्रशासन की तैयारियों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि इस बार लोकार्पण की तिथि नहीं टलेगी।
चुनार पक्का पुल का लोकार्पण पीएम के हाथों होने की तैयारी लंबे समय से है। इससे पहले भी लोकार्पण पर चर्चा हुई थी और पहले ही सभास्थल चिह्नित किया जा चुका है। उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी ने तहसील के पास ऐबकपुर मोहाना में स्थित परेड ग्राउंड को प्रधानमंत्री की सभा के लिए चिह्नित कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी। बुधवार को विंध्याचल में पक्का पुल के लोकार्पण की चर्चा के बाद गुरुवार को परेड ग्राउंड पर पहुंचे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, डीआईजी और एसपी ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी को परेड ग्राउंड की मुकम्मल व्यवस्था कराने निर्देश दिया। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को निर्देश दिया कि परेड ग्राउंड का मानचित्र तैयार कराकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों की संख्या, नाम व मोबाइल नंबर आदि विवरण इकट्ठा कर लें। ग्राउंड के किनारे गोबर उपली आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार को ग्राउंड की उबड़ खाबड़ जमीन को समतल कराने और सफाई का पुख्ता इंतजाम कराने का निर्देश दिया। सभा स्थल के साथ ही उच्चाधिकारियों ने हेलीपैड स्थल को भी देखा। परेड ग्राउंड से वापस होकर अधिकारियों ने पक्का पुल पर पहुंचकर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और समय से पुल को तैयार करने के लिए सेतु निगम के अधिकारी को निर्देश दिया। इसके अलावा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उच्चाधिकारियों की ओर से मातहत अधिकारियों दिशानिर्देश और सक्रियता से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि 15 जुलाई को लोकार्पण का कार्यक्रम होगा। हालांकि अभी तक न तो अधिकृत रूप से तिथि तय हुई है और न ही आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि सकी है। अधिकारियों की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के एई अनिल कुमार सिंह, जेई दीन बंधु मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके सिंह आदि मौजूद रहे।