{"_id":"5b05b6724f1c1be0408b77fc","slug":"21527101042-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस व गर्मी से नहीं मिल रही राहत, व्याकुल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस व गर्मी से नहीं मिल रही राहत, व्याकुल हुए लोग
Updated Thu, 24 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी व उमस के बीच गर्म हवा के चलते लोग बेहाल हो गए हैं। सूरज की तल्ख किरणों के कारण लोग अपने घरों से कम बाहर निकल पा रहे हैं। पशु-पक्षी तक गर्मी से बचने के लिए छांव खोजते रहे। चिलचिलाती धूप में सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
गर्मी के चलते नगर में लोगों का हाल बुरा है। दिन में जहां तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं। घरों में चल रहे पंखों के सामने बैठे लोग पसीने से तरबतर हैं। घर से बाहर निकलने पर लोग पूरी तरह से बदन ढक कर ही चलने में भलाई समझ रहे हैं। देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। रात में यदि किसी इलाके की बिजली कट जाय तो वहां के लोग सड़कों व गलियों में टहलते हुए रात व्यतीत करने को मजबूर हैं। गर्मी का आलम यह कि बर्तन में रखे पानी तक जैसे उबल रहा हो। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई बार नहा भी रहे हैं।