फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सामाजिक कुरीतियों को संत रविदास ने किया दूर

सामाजिक कुरीतियों को संत रविदास ने किया दूर

Wed, 31 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों को संत रविदास ने किया दूर
मिर्जापुर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती जनपद भर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि संत ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम कार्य किया। सह भोज का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है। मंडल प्रभारी संजय चंद्र द्वारा संत रविदास द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने हरिजन समाज के उत्थान, आपसी भाईचारा व शांति के प्रयास की सराहना किया। इस दौरान अमित श्रीनेत, विशाल मालवीय, शुभम कुमार गुप्ता, राजेश भारती, दिलीप त्रिपाठी, जगदीश सोनकर, अजय उपाध्याय, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। एसएन कोटा कोचिंग इंस्टीट्यूट में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डायरेक्टर राजेश सिंह ने संत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास एक महान संत थे। उन्होंने मानवता का संदेश दिया। राम खेलावन सिंह पीजी कॉलेज मड़िहान में मुख्य अतिथि सिद्घनाथ ने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान डा. वीपी यादव, सीके उपाध्याय, अमरेश मिश्रा, मुकेश यादव, आलोकचंद्र, देवेंद्र सिंह आदि रहे। कांशीराम समाज सेवा समिति के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। इस दौरान इंद्रावती, रविंद्र कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे। जीडी बिनानी कॉलेज में प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने संत रविदास के नाम पर प्रकाश डाला। इस दौरान डा. उमेश सिंह, डा. केके त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, डा. अशोक सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। गुरूनानक इंटर कॉलेज में प्रबधंक चरणजीत सिंह ने रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान धरमपाल सिंह, उषा श्रीवास्तव आदि रहे। केबी कॉलेज में प्राचार्या डा. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदासजी एक उच्च कोटि के संत थे। इस दौरान राजशेखर शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, शरद मेहरोत्रा, मकरंद जायसवाल, सुभाष सिंह, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्था द्वारा जयंती पर साफ सफाई किया गया। इस दौरान निलेश कुमार, अंगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट संत रविदास ने दी समाज को मजबूतीमिर्जापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में हषोल्लासपूर्वक गुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई। लालगंज क्षेत्रके खजुरी स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में विचार सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवजोर पाल ने कहा कि समाज सर्वोपरि है। कहा कि संत ने समाज को मजबूती दिया। मानव समाज एक है। ऐसे समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नही रहना चाहिए। धनेश्वर गौतम ने कहा कि रविदास ने सामाजिक विसंगतियों को मिटाने के लिए एक राह दिखाने का काम किया। समाज को मजबूत करने वाले ही महान हुए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रविदास जी ने देश के हरेक व्यक्ति को जोड़ने का विचार दिया है। छोटेलाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। संयोजक बुध्दीराम चौधरी और संचालन शिवशंकर ने किया। इस अवसर पर संत निर्मल दास, जगत नरायन तिवारी, रविशंकर, गिरिराज जैसल, रघुनाथ, केदारनाथ, शंकर लाल आदि रहे। सीखड़ विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय तथा इंटर कॉलेजों में रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हांसीपुर में शिव प्रवेश उपाध्याय, श्रीशंकर आश्रम महा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के कृपाशंकर चतुर्वेदी, मॉडल इंटर कॉलेज रुदौली में रवि नारायण सिंह, माता शांति इंटर कॉलेज में मीरा सिंह, जेडी पब्लिक स्कूल में सीता सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा में सूर्यकांत सिंह ने रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संत रविदास के बारे में बच्चों को बताया। विद्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed