{"_id":"5a47e0574f1c1b86698c4a5a","slug":"21514659927-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सब स्टेशन घरवाह खराबी, दो सौ गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सब स्टेशन घरवाह खराबी, दो सौ गांव अंधेरे में
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवां। विद्युत सब स्टेशन घरवाह के जमालपुर फीडर में कोहरे से आई खराबी के चलते ब्लाक के लगभग दो सौ गांवों में दो दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। आटा चक्की, तेल मिल और सिंचाई बाधित हो गई है। आपूर्ति 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष व्यक्त किया है।
घरवाह विद्युत उपकेंद्र के जमालपुर फीडर से क्षेत्र के करीब 200 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में दो दिन पूर्व अचानक खराबी आ गई। इससे दौ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। जमालपुर, सेमरा, घरवाह, विशुनपुरा, ओढ़ी, चैनपुरवा, चौबेपुर, बहुआर, हमीदपुर, सिकंदरपुर, गौरी, गुलौरी, सहजनी हरदी, औरैया, जयपटटी, मदरा, रीवा, जमुई, गोविंद पुर, भदावल, घनश्यामपुर, अहसौली, बहेवल साहित अन्य गांव में अंधेरा छा गया। अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते तकनीकी खामी आई है। ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।