{"_id":"5a4693664f1c1b686a8bc89f","slug":"21514574694-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षका ने बच्चों से साफ कराया टायलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षका ने बच्चों से साफ कराया टायलेट
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। ग्रामीणों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर में बच्चों से टॉयलेट साफ कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी से कार्रवाई करने की मांग की है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर सक्तेशगढ़ के शिक्षक द्वारा कक्षा आठ की छात्राओं से शौचालय साफ कराया गया। बच्चों ने घर पहुंचने पर अभिभावकों को इसकी सूचना दी। इस पर दिनेश कुमार, विनोद कुमार, रामविलास, रत्नेश, जोखन ने नाराजगी जताई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव से मिलकर मामले की जांच कराकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सक्तेशगढ़ न्याय पंचायत मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का गृह क्षेत्र है। ग्रामीणों ने उनसे भी कार्रवाई की मांग किया है। वहीं शिक्षक का कहना है कि बच्चों द्वारा शौचालय साफ नहीं कराया गया है। कुछ लोगों द्वारा परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी मनोज यादव ने मामले में अनिभिज्ञता जताई। कहा कि बच्चों से शौचालय आदि साफ कराना अनुचित है। इसकी जांच कराकर दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।