{"_id":"5999dabb4f1c1b330f8b4825","slug":"21503255227-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनता की समस्याए सुन निराकरण करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री ने जनता की समस्याए सुन निराकरण करने का दिया आश्वासन
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरूहना स्थित अपने संसदीय कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में रविवार को आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरानबिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष्, विद्युतीकरण की समस्या से परेशान लोगों ने अपनी अपनी समस्या से मंत्री को अवगत कराया ।
जनता दरबार के दौरान नकहरा चुनार निवासी रमेश सिंह ने बताया कि गांव के सात बिस्वे के तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया है। जिसको खाली कराने की मांग की। बीजेपी के रमेश गौड़ ने लालगंज सीएचसी पर दस वर्ष से जमे कर्मचारियों की स्थानांतरण कराने की मांग की। रमाशंकर ने सिटी ब्लॉक के मझारी में डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सिद्वनाथ सिंह ने रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई जमीन के किसानों को रेलवे में नौकरी दिलाने तथा निर्धारित जमीन से अधिक जमीन अधिग्रहित करने का आरोप लगाया। जिसकी नापी करा कर किसानों की जमीनों को वापस दिलाने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी के समस्याओं को निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन