फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   21 crore budget passed in the area panchayat meeting, number of members was less

Mirzapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21 करोड़ का बजट पास, सदस्यों की संख्या रही कम

Thu, 26 Feb 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
21 crore budget passed in the area panchayat meeting, number of members was less
ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद गिनेचुने बीडीसी सदस्य।-संवाद। - फोटो : gulmarg news
पटेहरा। विकास खंड के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे बैठक की सूचना होने के बावजूद सभागार में 15 से 20 बीडीसी मौजूद रहे। बैठक में 21 करोड़ से अधिक का बजट पास हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए बैठक स्थगित करने का फैसला लिया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को फोन कर 40 बीडीसी व एक ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रभारी बीडीओ ने पिछली कार्रवाई को पढ़ कर सुनाते हुए वर्ष 2026- 27 के लिए 21.82 करोडृ का बजट पास करने के लिए सदन में प्रस्ताव रखा।
इसमें पंचम वित्त से 1.80 करोड़, पंद्रहवा वित्त से 1.33 करोड़, वीबी जीरामजी से 18.69 करोड़ का बजट रखा गया। जिसे सभी उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान ने करतल ध्वनि से पास किया। प्रभारी बीडीओ ने बताया कि मनरेगा के बजट से 15 हजार 896 परिवार को 4.45 लाख 99 मानव दिवस सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं में किसान फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग कराने के लिए प्रभारी बीडीओ ने सभी सदस्यों से जोर दिया। बताया कि यह 15 मार्च तक ही चलेगा। इसके बाद छूटे लोगो को कोई भी सरकारी सुविधा नहीं मिल पाएगी।

बीडीओ ने छूटे पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास में जोड़ने के साथ फसल बीमा की विस्तृत जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड खुद से बनाने की क्रिया पीएचसी पटेहरा के डॉक्टर वाजिद जमील ने विधि बताई। समापन की घोषणा प्रमुख गरिमा कोल ने की। बैठक में प्रमुख, एडीओ कृषि डॉ अंकित सिंह, डॉ वाजिद जमील, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, सीएम फेलो देवेंद्र दीक्षित, जग प्रकाश कोल, संतोष तिवारी, राजेश कुमार पटेल, शीला देवी के साथ अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed