फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आतंकवादियों के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा जनाक्रोश

आतंकवादियों के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा जनाक्रोश

Mon, 18 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादियों के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा जनाक्रोश
मिर्जापुर। पुलवामा में हुई आतंकी घटना के खिलाफ जनाक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आक्रोशित लोग और संगठन कहीं आतंकवाद का पुतला फूंक रहे हैं तो कहीं बैठक कर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
विज्ञापन

घंटाघर के मैदान में भाजपा की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाले लोगों को इसका दंड दिया जाए। राज्यसभा सदस्य रामसकल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार ऐसा हुआ जबकि सेना को कार्रवाई की छूट दी गई है। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, गंगा सागर दुबे, पूर्व विधायक आशाराम यादव, पूर्व विधायक श्रीराम भारती, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमारी खत्री, आशुकांत चुनाहे, कौशल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर केशरी आदि ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता प्रदीप सोनकर व संचालन रमेश दुबे ने किया। संतोष गोयल, लल्लूराम मोदनवाल, मणिशंकर मिश्र, गौरव ऊमर, सतवंत भारती, रामआसरे सरोज, ब्रजभूषण सिंह, जयसिंह पाल, बाबूराम गुप्ता, चंद्रांशु गोयल आदि थे।
विज्ञापन

लालडिग्गी स्थित एक लाज में मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कैंडिल जलाकर शोक जताया। अध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा यह कायराना हरकत है। सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब दे। अनिल बरनवाल ने शहीदों को एक- एक करोड़ की धनराशि देने की मांग की। विवेक बरनवाल ने आतंकवादियों को समूल नष्ट करने को कहा। संजय सिंह गहरवार ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी जाए। पीयूष जायसवाल, मयंक गुप्ता, गोपाल सोनी, अजय जायसवाल, गौरव खेमका आदि थे। रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से शोक जताया गया। रवि कटारे, शरद बंका, आशीष मेहरोत्रा, अमित आहूजा, अमित सिंह, एजाज खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल स्थित श्रीराम शांतिकुंज में रविवार को हिंदू जागरण मंच की ओर से कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रोहित त्रिपाठी, सोना द्विवेेदी, अशु प्रजापति, विमल पांडेय, उत्कर्ष पांडेय, अरविंद पांडेय, प्रिंस साहू आदि थे। घूरहूपट्टी स्थित रामानुजम पब्लिक स्कूल में शोक सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रेखा पाठक, प्रबंधक सावित्री पाठक, अरुणा गुप्ता आदि थे। भरूहना स्थित देलही पब्लिक स्कूल में शोक जताया गया। इसके पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सीडीओ प्रियंका निरंजन, एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, डा. एके कौशिक, विद्यालय के चेयरमैन रमेश कुमार तिवारी, भरत तिवारी, अतुल कुमार दुबे आदि थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शोक जताया गया। लल्लूराम मोदनवाल, गोवर्धन त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह डंग, विजय तिवारी, संजय यादव, विजय गुप्ता, पूनमचंद्र जैन आदि थे। सखी साहित्य परिवार और प्रकाश होटल के संयुक्त तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकाला गया। पवन प्रजापति, भोलानाथ कुशवाहा, आनंद अमित, विजय प्रजापति, मिलन कुमार आदि थे। राष्ट्रीय लोक दल की ओर से खजांची के चौराहा पर आतंकवाद का पुतला जलाया गया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंह पटेल, सरफराज अहमद, जावेद आलम, दाऊदयाल पाठक, मो. शहजादे, विकास मालवीय, महेश मौर्य आदि थे। जनहित मोर्चा की बैठक में पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की गई। कदनलाल चक्रवाल, भोजराज त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, चांद, लल्लूराम कसेरा, भोलानाथ साहू आदि थे। ऑल ब्रदर्स मोबिन कमेटी इमलहा व मिर्जापुर सेवा समिति की ओर से गुड़हट्टी चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। कामरान, इबरार अहमद, दिलीप सिंह गहरवार आदि थे। गणेशगंज स्थित टैगोर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शोक जताया गया। इसके पूर्व वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर कुलपाल सिंह जायसवाल, आशीष सिंह, नीता जायसवाल, स्वातीमाला आदि थे। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा संघ की ओर से जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडिल मार्च निकाला गया। गोविंद प्रसाद बिंद, विकास गुप्ता, संदीप सोनी, जानी शर्मा, आशु गुप्ता, रमई बिंद आदि थे। भारतीय छात्र संघ भारत की ओर से श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया। दीपक कुमार पांडेय, रामराज जायसवाल, रत्नेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह गहरवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed