{"_id":"5c364a5fbdec226d6e0941e1","slug":"201547061855-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 66 अध्यापकों का रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 66 अध्यापकों का रुका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर । पटेहरा विकास खंड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे संस्कृत वाक्य व्यवहार प्रशिक्षण के दूसरे दिन 66 अध्यापक एक साथ अनुपस्थित हो गए। इस पर उनकी सूची मंगाकर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया।
संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए शासन से सभी परिषदीय अध्यापकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे उसकी जानकारी करें और बाद में विद्यालयों के बच्चों को उसके बारे में जानकारी दें। प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ था। इस अवसर पर डायट प्राचार्य व अन्य अधिकारियों सहित बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। पहले दिन अध्यापकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। बुधवार को दूसरा दिन था। इस दिन जब अध्यापकों की उपस्थिति जांची गई तो पता चला कि अधिकांश अध्यापक अनुपस्थित हैं। उनकी सूची मांगी गई तो पता चला कि 66 अध्यापक अनुपस्थित हैं। इस पर यह कार्रवाई की गई। बता दें कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में सौ अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है। इस समय सभी परिषदीय विद्यालयों में शीतावकाश चल रहा है। इसके बाद भी अध्यापक नहीं पहुंच पा रहे हैं।