फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने हुआ वीवीपैट का माक ड्रिल

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने हुआ वीवीपैट का माक ड्रिल

Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने हुआ वीवीपैट का माक ड्रिल

विज्ञापन
मिर्जापुर । कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत इवीएम वीवीपैट मशीन का लाइव डिमांस्ट्रेशन किया गया। दलों के प्रतिनिधियों के सामने प्रदर्शन कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
अपर जिलाधिकारी राजितराम प्रजापति ने इवीएम का प्रदर्शन करते हुए उसकी क्रिया विधि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इवीएम मशीन में इस बार वीवीपैट को जोड़ा गया है। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बताया कि जब मतदाता मत डालता है तो उसके बाद एक दो बाई दो की स्क्रीन पर वह मत एक कागज पर प्रदर्शित होकर उसके सामने से गुजरेगा। यह पर्ची उसके सामने तकरीबन दो से पांच मिनट तक रहेगी। इसके बाद वह उसी मशीन में बने डिब्बे में गिर जाएगी। बाद में यदि कोई आपत्ति करता है तो इसी पर्ची से परिवाद का निवारण किया जाएगा। समाजवादी पार्टी की तरफ से शामिल मो. जामिन ने पूरी क्रिया विधि की जानकारी ली और कई प्रश्न किए। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी की तरफ से नगर अध्यक्ष अब्दुल वाहिद तथा भाजपा व अपना दल की तरफ से भी उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मिर्जापुर । सिटी ब्लाक के भिस्कुरी में बुधवार को ईवीएम की एफएलसी फर्स्ट लेवल चेकिंग की गई। एडीएम राजितराम प्रजापति की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मशीन के बारे में जानकारी ली। हालांकि किसी ने भी जांच प्रक्रिया के दौरान सवाल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed