{"_id":"5b3d18d14f1c1bbc248b4812","slug":"201530730705-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर न्यायालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बुधवार को बैठक में जनपद न्यायाधीश ने 14 जुलाई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारीगणों से वादकारियों को नोटिस तामिला पर भी ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानों पर नोटिस तामिला हो रहा है या नहीं इसकी सूचना प्रतिदिन सायंकाल एकत्रित की जाए। उन्होंने कहा कि बैंक की प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण हेतु बैंकों के समस्त अधिकारियों, जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित नोडल अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक पांच जुलाई, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के मामलों के निस्तारण हेतु बीमा कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के अधिवक्ताओं के साथ बैठक 5, 6 व 12 जुलाई को नियत की गई है। बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश पी एन श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट भगवती प्रसाद सक्सेना, अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी संजय हरी शुक्ल, अपर जनपद न्यायाधीश राम लखन सिंह चन्द्रौल, आलोक पांडेय समेत अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।