फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुरानी रंजिश को लेकर चली लाठिया, एक की मौत

पुरानी रंजिश को लेकर चली लाठिया, एक की मौत

Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर चली लाठिया, एक की मौत

विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के नरैना हरगढ़ में शनिवार की मध्य रात्रि पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें गंभीर रूप से घायल एक अधेड़ की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिगना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी आसमा की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
नरैना खेमकरन पट्टी हरगढ़ निवासी गफ्फार (55) का उसके पड़ोसी ईदू से भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। शनिवार की रात 12 बजे इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर लाठी डंडा चलने लगा। मारपीट में गफ्फार (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की सहायता से गंभीर रूप से घायल गफ्फार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गई। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने गफ्फार को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी आसमा ने ईदू, उसकी पत्नी फातमा, उसके पुत्र सरफराज व अजहर के खिलाफ लाठी से हमला कर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने ईदू तथा उसकी पत्नी फातमा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रमाशंकर सिंह ने कहा कि नरैना हरगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed