फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   धूमधाम से निकली राम बारात

धूमधाम से निकली राम बारात

Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली राम बारात
फोटो
विज्ञापन

धूम से निकली विंध्याधाम में राम बारात
कैकेई ने मांगा राम के लिए वनवास, खुशियां गम में बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
विंध्याचल। मोतीझील मार्ग पर स्थित अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के परिसर में श्रीविंध्य प्राचीन रविंद्र नाट्य रामलीला चौथे दिन धूमधाम से श्रीराम की बारात निकाली गई। पुरानी वीआईपी मार्ग पर भगवान का परिछन किया गया। ढोल-नगाड़ा की धुन पर नाचते बारातियों के बीच घोड़े पर सवार राम, लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न की छवि देखते ही बन रही थी।

चामुंडा देवी, पश्चिम मोहन, मां विंध्यवासिनी मंदिर, कोतवाली गलीत, बरतर तिराहा, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा, स्टेट बैक चौराहा होती हुई बारात रामलीला मैदान में पहुंची। वहां राम विवाह की लीला हुई। लीला प्रेमियों ने कन्यादान किया। इससे पूर्व शिव का धनुष भंग होने के बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुआ। उसके बाद राम बारात निकाली गई। राम-सीता का विवाह होने के बाद अयोध्यावासी नाचते-गाते रहे। विवाह के बाद राम के राज्याभिषेक की तैयारियां होने लगीं। यह सुनकर मंथरा ने कैकयी के कान भरने शुरू कर दिए। उसके बहकावे में कैकयी ने भरत को राज्य और राम को वनवास मांगा। कैकई के कोप भवन, मनावन की लीला हुई और अंत में राम का वनगमन हो गया। चारों तरफ विषाद छा गया। कमल मिश्रा राम, आशुतोष मिश्रा लक्ष्मण, शेखर द्विवेदी विश्वामित्र, देवीदत्त दीक्षित जनक, नेहा सीता, स्वर्णिमा कैकई, मनोज शर्मा मंथरा, प्रशांत दिवेदी ने दशरथ का स्वरूप धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed