{"_id":"59c560e84f1c1b99688b5f6b","slug":"201506107624-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में रुबी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में रुबी ने मारी बाजी
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। पचोखरा स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज में 63 वां तीन दिवसीय जनपदीय रैली के दूसरे दिन बालिका सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में रूबी और दो सौ मीटर में काजल पाल प्रथम रहीं। वहीं सब जूनियर वर्ग में सौ, दो सौ व चार सौ मीटर में शांति निकेतन इंटर कॉलेज की अंजलि सोनकर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रीटी चौखड़ा तथा चंचल यादव भुड़कुड़ा ने बाजी मारी। इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में लालगंज से हसरुद्दीन एवं 15 सौ मीटर में वजीर, सब जूनियर में विरेंद्र व आलोक यादव तथा जूनियर में कोलना से मुहम्मद आरिफ आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम पर सफलता प्राप्त किया। इस अवसर पर ध्रुवबिंदु सिंह, अनिल कुमार सिंह, कृष्णचंद, भोलानाथ, रामकुमार सिंह, मनोज कुमार, नीरज, राजबहादुर, रामलाल, नरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, मुन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।