फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानमंत्री आवास के लिए 86 सौ का चयन

प्रधानमंत्री आवास के लिए 86 सौ का चयन

Fri, 15 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के लिए 86 सौ का चयन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में 8605 लोगों का चयन किया गया है। यह लाभ लाभार्थियों के पात्र पुत्रों व अन्य परिजनों को भी मिलेगा। वहीं जिले में 151 पूर्व लाभार्थियों के परिजनों को वित्तीय वर्ष में आवास मिलेगा। जबकि पात्र लाभार्थी नहीं मिलने के कारण 2054 आवासों को विभाग द्वारा वापस किया जा रहा है। चयन के बाद खंड विकास अधिकारियों द्वारा फंड ट्रांसफर आर्डर एफटीओ द्वारा लाभार्थियों के खाते में आवास बनाने के लिए धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में लोगों को एक घर मुहैया कराने की कवायद सरकार द्वारा चल रही है। इसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष में 12 हजार 37 लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था। सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना के आधार पर पात्र लाभार्थियों की संख्या में कमी आ रही है। सरकार द्वारा जिले में एससी को 6603, अल्पसंख्यक को 373, अन्य वर्ग को 2895 तथा एसटी वर्ग को 112 आवास देने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से पात्र लाभार्थी नहीं मिलने के चलते दो हजार 54 आवास को वापस किया जा रहा है। इस तरह एससी को 5247, अल्पसंख्यक को 411, अन्य वर्ग को 2895 तथा एसटी को 52 लाभार्थियों का आवास के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में आवास के लिए आठ हजार छह सौ पांच लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। शेष के लिए प्रयास चल रहा है। पात्र लाभार्थियों को आवास जरूर मिलेगा। आवास के लिए पात्र व्यक्ति किसी भी व्यक्ति को धन नहीं दें। यदि कोई व्यक्ति, अधिकारी अथवा कर्मचारी आवास के लिए धन की मांग करता है, तो इसकी जानकारी तत्काल दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिचरण सिंह, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed