फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शरीर दान करने को प्रोत्साहित करेगा जिला प्रशासन

शरीर दान करने को प्रोत्साहित करेगा जिला प्रशासन

Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
शरीर दान करने को प्रोत्साहित करेगा जिला प्रशासन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व आर्गन डे पर आगामी 13 अगस्त को जिला प्रशासन लोगों से देह दान करने की अपील करेगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और उनकी पत्नी ने पहले ही मृत्युपरांत अपनी देह को दान कर दिया है। उन्होंने लोगों मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आहवान किया है।जिले में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने की मुहिम डीएम ने शुरू कर दी है।

विश्व आर्गन डे के पूर्व जिला मुख्यालय पर जरूरतमंद रोगियों के लिए शरीर दान करने के प्रति जागरुकता के लिए जनजागरुकता रैली निकाले जाने की योजना है। स्कूली बच्चे और सरकारी विभागों के कर्मचारी अधिकारी मानवता के इस कार्य के संदेश को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बताया कि विश्व आर्गन डे मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला अस्पताल में इस संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सक इसके फायदे बताएंगे। उन्होंने बताया कि जो लोग भी मृत्य उपरांत अपना शरीर दान करने का संकल्प लेते हुए पंजीकरण करायेंगे उन्हें एक कार्ड दिया जाएगा जो उनकी मृत्यु के बाद बताएगा कि उनका शरीर मानवता के कल्याण के लिए काम आएगा। उन्होंने बताया कि वे खुद एवं उनकी पत्नी ने पहले ही म़ृत्यु उपरांत शरीर दान कर दिया। पंजीकृत कार्ड उनके साथ हमेशा पर्स में रहता है। उन्होंने बताया कि यह जागरुकता फैलाने की जरूरत है कि सभी एक न एक दिन यह संसार छोड़ कर जाना है। मरने के बाद शरीर को जलाने और दफनाने से उसके हर अंग बेकार हो जाएंगे। इससे अच्छा यह होगा कि हम अपने शरीर को मानवता के लिए दान करें। हमारे मरने के बाद हमारे जो अंग किसी के काम आ जाएं उन्हें हम जरूरतमंदों को दे दें ताकि वे अंगों की कमी के कारण असमय संसार को अलविदा नहीं कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed