फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बनी रणनीति

सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बनी रणनीति

Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बनी रणनीति

विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान जनपद के प्रत्येक बूथों पर विशेष अभियान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत सोमवार को जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें 15 जून की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक सदस्यता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाने की रूपरेखा तय की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान का 15 जून आखिरी तिथि है। इसलिए सभी बूथों पर तेजी से अभियान चलाने के लिए उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया कि अभी से वह जुट जाएं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉकों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, में एक एक प्रभारी को नामित किया है। जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र में पहुंच कर अभियान की देेखरेख करने को कहा। बताया कि मझवां में स्वामीशरण दूबे, सीखड़ में अजय सोनकर, नरायनपुर में सुनील सिंह, जमालपुर में लालता बियार, राजगढ़ में शैलेश पटेल, पकंज उपाध्याय, लालगंज में श्याम नारायण यादव, हलिया में देवी प्रसाद चौधरी, इंद्र प्रताप सिंह, छानबे में आदर्श यादव, सिटी में नसीम कुरैशी, इंद्रजीत पांडेय, कोन में धनराज यादव, पहाड़ी में सिद्घनाथ यादव, कृपाशंकर यादव, नगर पालिका मिर्जापुर में डा. अरविंद श्रीवास्तव, कछवां में चंद्रमणि यादव, चुनार नगर में मो.जामिन, अहरौरा में सदानंद यादव, आदि शामिल है। इस दौरान विजय बाबू मिश्रा, कृपाशंकर, मो. जामिन, सर्वजीत यादव, जाफरूददीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed