फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 roads were patched during Navratri, but two days of rain created potholes again.

Mirzapur News: नवरात्र में 20 सड़कों की हुई थी पैचिंग, दो दिन की बारिश में फिर बन गए गड्ढे

Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
20 roads were patched during Navratri, but two days of rain created potholes again.
नगर के नटवां तिराहा पर सड़क पर गढ्डे के बीच से गुजरता बाइक व चार पहिया वाहन, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल और शहर की 20 सड़कों का पैच वर्क लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था। बीते दो दिन हुई लगातार बारिश के कारण बनी हुई सड़कों की गिट्टियां फिर से उखड़ गई हैं। इन सड़कों पर फिर से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढे इतने बड़े हैं कि आए दिन ई-रिक्शा पलट रहा है। उसमें सवार यात्री चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


जल निगम ने की थी सड़क की खोदाई
शहर के सभी प्रमुख मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गए थे। इसमें ज्यादातर सड़क जल निगम की ओर से खोदे गए थे। अभी सावन में 20 लाख रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत करायी गई थी। वासलीगंज से गिरधर चौराहा, महुवरिया मार्ग पर सावन में हुई बारिश के कारण खराब हो गई थी। जिले की सड़कों की मरम्मत के लिए तीन कराेड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अभी शासन से बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

नवरात्र मेले में बनी थी ये सड़कें, पैचिंग की गुणवत्ता पर उठे सवाल
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई थी। कचहरी से वासलीगंज, संगमोहाल से घंटाघर, डीआईजी कार्यालय, रमईपट्टी से स्टेशन रोड, भरुहना, तहसील तिराहा, महुवरिया मार्ग, गुड़हट्टी, टटहाई रोड, भरुहना मार्ग, वासलीगंज स्वामी दयानंद मार्ग, कचहरी से फतहां, ओझला पुल से विंध्याचल जाने वाले मार्ग की मरम्मत हुई थी। अब विभाग की ओर से कराए गए पैचिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से अधिक समय से स्टेशन रोड मार्ग गड्ढे में तब्दील है। गड्ढा भरा जाता है पर कुछ दिन बाद फिर से गड्ढा हो जाता है।
चांदी सोनकर

सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है। गड्ढे भर दिए जाते हैं पर उसकी गुणवत्ता सही नहीं रहती है। कुछ दिन बाद फिर से गड्ढे हो जाते हैं।
नरायन कुमार

नवरात्र में सड़क की मरम्मत हुई तो लगा कि कुछ दिन चलेगा पर दो दिन की बारिश के बाद फिर से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है।

-मोनू

विंध्याचल में देश भर से लोग आते हैं। कॉरिडोर से नाम बढ़ा है पर सड़कों की हालत बदतर है। यहां की सड़कें बेहतर हो धाम की रौनक और बढ़े।
रामजी सोनकर, विंध्याचल


वर्जन
गड्ढो के पैच वर्क कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिन सड़कों पर गड्ढे हैं। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। बारिश के बाद जिन सड़कों पर गड्ढे हुए हैं। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। बाकी शहर के कई मार्गों का निर्माण जल निगम को कराना है।
जनार्दन यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed