फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डबलू के हत्यारों के गिरफ्तार की मांग

डबलू के हत्यारों के गिरफ्तार की मांग

Thu, 05 Jul 2018 11:51 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
डबलू के हत्यारों के गिरफ्तार की मांग
सपा जिलाध्यक्ष को पत्रक सौंपते पीड़ित
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर मवैया गांव निवासी मृतक डबलू यादव के परिजन गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव से मुलाकात कर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि डबलू की अकारण निर्ममता पूर्वक पीट कर हत्या कर दी गई थी। कहा कि हत्या में वांक्षित अपराधियों व क्षेत्रीय पुलिस की सांठगांठ के चलते आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपराध करने वाला समाज में चाहे किसी भी जाति व समुदाय का हो सपा उसका विरोध करेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से मुलाकात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी वर्ग पर अत्याचार होता है तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पीड़ित पक्ष के साथ उसकी मदद के लिए 24 घंटे खड़े रहने का कार्य करेंगे। इस दौरान स्वामी शरण दूबे, राजू चौबे, अभय यादव, लक्ष्मण उमर, जवाहर मौर्या आदि नेतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed