{"_id":"5b05b6624f1c1bd8408b776d","slug":"191527101026-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे लोग
Updated Thu, 24 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र कटाई गांव के सामने लालगंज- हलिया रोड पर बुधवार को दर्शनार्थियों से भरी बस पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर सभी दर्शनार्थियों को बाहर निकाला। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया।
बताया जाता है कि बैजनाथ धाम दर्शन करने के बाद लालगंज क्षेत्र के खोमर मैना, थरपरसिया, खैराकला निवासी हलिया ब्लाक स्थित भगवान कोटारनाथ का दर्शन करके वापस हो रहे थे। बस जैसे ही कटाई गांव के सामने पहुंची ही थी कि बस पलट गई । शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। खोमर मैना निवासी आकांक्षा पटेल 15, थरपरसिया की मोलहा 65 को ज्यादा चोट लगी। अन्य घायलों को हल्की फुल्की चोटें लगी थीं। घटना बाद जहां बस का चालक व कंडक्टर भाग गए।