{"_id":"5ae615d04f1c1b6d098b70db","slug":"191525028304-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ एवं सीआईएफ की स्थापना की जायेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ एवं सीआईएफ की स्थापना की जायेगी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डाक बंगले में पत्रकारों से बात करते राजनाथ सिंह
विंध्याचल। जिले में जल्द ही सीआरपीएफ और सीआईएसएफ की दो कंपनियों की तैनाती की व्यवस्था होगी। इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। चीन के राष्ट्रपति और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद दोनों देशों के संबंध अच्छे होने के आसार हैं। दोनों नेताओं ने सीमा पर शांति का माहौल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। ये बातें देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विंध्याचल में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अष्टभुजा डाक बंगले पर पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान 11 कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा गिरने ना पाए, इसकी चिंता करनी चाहिए । भारत की सीमा पर चीन की ओर से चौकियां बनाए जाने के सवाल पर कहा कि चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। चीन के राष्ट्रपति और हमारे प्रधानमंत्री के बीच सौहार्दपूर्ण ढंग से वार्ता हुई है। इसमें चीन के राष्ट्रपति ने सीमा पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने का भरोसा दिया है। पत्रकार उत्पीड़न के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह गलत बात है। यहां के प्रतिनिधि इस पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर केन्दीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मझवा विधायक सुष्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।