{"_id":"5a7f38714f1c1b8c268b987e","slug":"191518286961-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में लाए तेजी: डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में लाए तेजी: डीपीआरओ
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे का निरीक्षण करते डीपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश धर द्विवेदी ने शनिवार को लोहंदी कला गांव में शौचालय निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले को 31 मार्च तक ओडीएफ बनाना है। इसके लिए शौचालयों के लिए गड्ढा खोदने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण में तेजी लाने की अपील की।
डीपीआरओ ने कहा कि अभियान के तहत सिटी विकास खंड में 3348, छानबे में 846, जमालपुर में 3050, पहाड़ी में 2050, राजगढ़ में 2886, लालगंज में 1016, हलिया में 3640 और पटेहरा में 1978 तथा 18814 सहित कुल 9407 गड्ढा खोदवाने का लक्ष्य रखा गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के कार्यालय परिसर में बने वार रूम का निरीक्षण करने के बाद डीपीआरओ ने कहा कि स्वच्छता ग्रहियों से संपर्क बनाए रखें और शौचालय की स्थिति को अद्यतन करते रहें। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव और एडीओ पंचायत विनोद कुमार ने सिटी ब्लॉक में हो रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद डीपीआरओ ने सिटी ब्लॉक के अघौली में लो कास्ट सेनेटरी नैपकीन कार्यशाला का निरीक्षण किया। यहां प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने डीपीआरओ को सेनेटरी नैपकीन तैयार करने की प्रक्रिया बताई। इस दौरान एडीओ पंचायत विनोद मौर्य, बीसी सुनील उपाध्याय, मनीष पांडेय मौजूद रहे। सिटी ब्लॉक के जिगनौड़ी में बीसी विभा बिंद, नरायनपुर ब्लॉक में बीसी राजकुमार शर्मा ने राजगीर मिस्त्रियों को शौचालय बनाने का प्रशिक्षण दिया। छानबे के जासा बघौरा में बीसी विजय प्रताप सिंह और पटेहरा कला में बीसी मोहसीन खान ने कई शौचालयों का निरीक्षण किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय रैकल के बच्चों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।