फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आठ अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार

आठ अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार

Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
आठ अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोरों के गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर नटवा तिराहे से पकड़े गए आरोपियों से चोरी की 18 बाइक बरामद की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में बताया कि कि क्राइम ब्रांच, कटरा तथा सर्विलांस और गैपुरा चौकी की पुलिस को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार की देर रात नटवा तिराहे के पास घेराबंदी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे चोरी की 18 बाइके बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश इलाहाबाद और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसके पर्दाफाश के लिए एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय व सीओ नगर संजय सिंह की देखरेख में कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक योगश यादव, उपनिरीक्षक रामसिंहासन शर्मा, अश्वनी तिवारी, अजय ओझा, राजेंद्र प्रसाद ओझा, लल्लन खरवार, क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, अदलहाट थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, गैपुरा चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय के नेतृत्व में दस टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर नटवा तिराहे और दुधनाथ चुंगी पर घेराबंदी करके इलाहाबाद के कोटवा के नीतेश विश्वकर्मा, शिवम शुक्ला, ऊरवा के आकाश मिश्रा उर्फ सौरभ, सिंहपुर मेजा के विनोद विश्वकर्मा, मेजा के शिवानंद पांडेय और मांडा के चिलबिला निवासी अंकित केशरवानी, चपरतला के हरिशंकर भारती और विंध्याचल के डढ़वा पकसैड़ा के अनिल तिवारी को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर तीन अपाचे, छह पैशन प्रो, चार स्पेलेंडर प्रो, एक एफएफ डीलक्स, एक साइन, एक होंडा यूनीर्कान, एक स्पेलेंडर प्लस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। उन्होंने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बाइक मिलते ही शिक्षक ने पुलिस को लगाया गले
मिर्जापुर। नगर के आदर्श बालिका विद्यालय के शिक्षक चंद्र शेखर दूबे को शनिवार की सुबह उनकी चोरी हुई बाइक के बरामदगी सूचना मिली। वह कटरा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को गले लगा लिया। कहा कि काफी मेहनत करके बाइक खरीदी थी। उसके चोरी हो जाने से उन्हें परेशानी हो रही थी। चंद्रशेखर ने बताया कि 20 नवंबर को वह कटरा कोतवाली के बरौधा स्थित कान्हा मैरेज हाल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान चोर उनकी हीरो स्पेलेंडर बाइक चुरा ले गए थे। रमईपटटी के आशीष पांडेय की बाइक भी 20 नवंबर को ही भरूहना स्थित एवन रेस्टोरेंट से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed