फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिक्षा को रूचिकर बनाए शिक्षक: डीआईओएस

शिक्षा को रूचिकर बनाए शिक्षक: डीआईओएस

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा को रूचिकर बनाए शिक्षक: डीआईओएस

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय में गणित विज्ञान शिक्षकों के प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि शिक्षक शिक्षा को रूचिकर बनाए, जिससे बच्चे उत्साह और आनंदपूर्वक मन लगाकर पढ़ाई कर सके।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों को बेहतर तरीके से गणित व विज्ञान पढ़ाने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षक चंद्रमा प्रसाद ओझा, संजय सिंह और प्रधानाचार्य अनिता यादव ने गणित विज्ञान शिक्षकों को शिक्षण की बारीकियां बताया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को आठ समूहों में बांटा गया। शिक्षकों केे एक पाठ्यपुस्तक का कार्य टीएलएम के माध्यम से बताया गया। डीआईओएस ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रशिक्षण के दौरान डा. जीएस द्विवेदी ने शिक्षकों को लगातार मेडिटेेशन कराकर आत्मानुभूति कराया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन मन शुद्ध करने का एक सरल तरीका है। इस दौरान रवींद्र नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed