{"_id":"5a3419e04f1c1bc5668b531a","slug":"191513363936-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास से आत्म निर्भर बन रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास से आत्म निर्भर बन रहे युवा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को रैली निकाल कर लोगों को कौशल विकास के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभारी जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्रा और जिला समन्वयक बीके प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर बन सकते है। रैली में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षणरत लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। रैली कलेक्ट्रेट से जिला अस्पताल, वासलीगंज, रतनगंज होते हुए संगमोहाल पुल से विकास भवन पहुंची। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त संजय पांडेय ने शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया और समापन भाषण के साथ रैली को समाप्त किया। रैली के दौरान कौशल विकास मिशन के लगभग 500 लाभार्थियों ने तख्तियों, बैनरों के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान नवीन कुमार पांडेय, संतोष कुमार जायसवाल, आकाश, राम कुमार ने जागरूक किया।