{"_id":"5a21a7ab4f1c1b8e698bf4ff","slug":"191512155051-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर फेल होने से अपलोड करने में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर फेल होने से अपलोड करने में हुई परेशानी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव को हाईटेक तरीके से कराया गया, लेकिन पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुविधाओं के अभाव में आरओ और एआरओ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मतगणना के दौरान प्रत्याशियों का विवरण ऑनलाइन भरने और उसके बाद प्रमाण पत्र देने में खासी परेशानी हुई। बार-बार सर्वर फेल होने के चलते प्रमाण पत्र देने में काफी विलंब हुआ। प्रमाण पत्र में विलंब के चलते ताबीर शौकत, संजय चौरसिया सहित कई प्रत्याशियों ने कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों को नाकाफी बताया। इसके चलते शुक्रवार को हंगामे जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन, एसडीएम अरविंद चौहान, पीडी हरिचरण सिंह आदि द्वारा प्रत्याशियों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।