{"_id":"59c55ef74f1c1b36688b6219","slug":"191506107127-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा:महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए पहली बार किसी सरकार ने सोचा:महेंद्र नाथ पांडेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। छात्र जीवन से ही विंध्यवासिनी मां के दर्शन दर्शन करने आता रहा हूं। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे सौंपी है। पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए संकल्पबद्घ हूं। इसी कामना के साथ मां का दर्शन करके आशीर्वाद लेने आया हूं। उक्त बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि किसान ऋण मोचन योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने 34 हजार करोड़ रुपये के बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ करने की योजना बनाई है। जिसमें कुछ किसानों को ऋणमोचन चेक नही प्राप्त हुआ है, जल्द ही उन्हें प्राप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किसानों का कर्ज माफ हुआ है। किसानों के लिए पूर्व सरकारों ने सिर्फ बातों में ही समय निकाल दिया। बिजली संकट पर उन्होंने कहा कि उत्पादन में कमी के कारण बिजली आपूर्ति में कमी आई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। जीएसटी द्वारा टैक्स जमा होने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश साबित हुआ है। महंगाई के मुद्दे पर कहा कि इंतजार करिए लोगों को इससे बड़ा लाभ होगा। गड्ढा मुक्त सड़कों पर बताया कि बरसात के पश्चात युद्ध स्तर पर कार्य मे तेजी करके जल्द ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता जनता की तमाम परेशानियों के मुद्दों पर अधिकारियों से मिलते हैं जो भी अधिकारी इनकी बातों को अनसुनी करेगा उसपर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।