फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   1836 people in 88 flood affected villages have fever, 143 have skin disease

Mirzapur News: बाढ़ प्रभावित 88 गांवों में 1836 लोगों को बुखार, 143 को चर्म रोग

Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
1836 people in 88 flood affected villages have fever, 143 have skin disease
मिर्जापुर। जनपद में बाढ़ का पानी घटने के साथ-साथ क्षेत्रों में अब बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। उपचार के लिए जिला प्रशासन ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित 88 गांव में अब तक 3082 लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ चुुके हैं। इसमें 844 लोगों का शुक्रवार को इलाज किया गया। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 38 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ चौकी क्षेत्र में 88 गांव के 70,470 लोग प्रभावित हैैं।
विज्ञापन

इन लोगों के बीमार होने पर उपचार के लिए 38 डॉक्टरों की टीम लगाई गई। इसमें 172 स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। बाढ़ का पानी बढ़ रहा था तो बीमार लोगों की संख्या कम थी। अब बाढ़ का पानी घटने के साथ ही बीमार लोगों की संख्या बढ़ती चली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 3082 लाेगों का इलाज किया जा चुका है। इसमें बुखार के 1836, दस्त के 151 और चर्म रोग के 143 मरीज मिले है।
एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का उपचार कराने के लिए टीमों को लगाया गया है। 24 हजार 374 लोगों को क्लोरिन की गोली, 9596 लोगों को ओआरएस का वितरण किया गया।
39 कुओं को विसंक्रमित किया गया है। 26 गांव में कीटनाशक का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed