{"_id":"5ccf34d2bdec220781487ea6","slug":"181557083346-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री। पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया एवं भरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित मतदान केंद्रों का रविवार को मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक ललित दास एवं व्यय प्रेक्षक विक्रम सिंह सैनी ने जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात पड़री थाने पर पहुंचकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन द्वारा हुई बैठक शांति व्यवस्था सहित मतदान केंद्र फिजिकल मतदान केंद्र आचार संहिता का अनुपालन, ईवीएम को मतदान केंद्र तक पहुंचाने एवं वहां से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। साथ ही साथ बैरक आवास वाचनालय व सुंदरीकरण को भी देखा। इसके अतिरिक्त वाहन की जांच व्यवस्था, कमजोर वर्ग के लोगों को निर्भय होकर मतदान करने तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।