फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जल्द पूर्ण कराएं अधूरे निर्माण कार्य: आयुक्त

जल्द पूर्ण कराएं अधूरे निर्माण कार्य: आयुक्त

Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
जल्द पूर्ण कराएं अधूरे निर्माण कार्य: आयुक्त
मिर्जापुर। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने पथरहिया स्थित अपने कार्यालय सभागार में बुधवार को मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सभी कार्यों में तेजी लाकर समय पर पूर्ण कराने व नए कार्यों को शुरू करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार न होने से तीनों जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी विकास खंड व तहसील मुख्यालयों सहित सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगवाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारी व उनके अधीनस्थ अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का मानक के अनुसार निरीक्षण करें और अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चत कराएं। कुत्ता काटने की दवा न होने की शिकायत पर मुख्य चिकित्साधिकारी मिर्जापुर व भदोही को निर्देशित किया कि संबंधित एजेंसी से वार्ता कर तत्काल दवा की उपलब्धता सुनिश्चत कराएं जिससे किसी भी मरीज को बाहर से दवा न लेना पड़े। वेक्टर जनित रोग में जनपद भदोही के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने का निर्देश दिया। आईजीआरएस के प्रार्थना-पत्रों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधूरे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए सभी एजेसिंयों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। सोनभद्र में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तीन फरवरी तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की समीक्षा की गई और लाभार्थियों के खाते में समय से धनराशि भेजने का निर्देश दिया। मृदा कार्ड वितरण में जनपद भदोही के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समग्र गांवों को संतृप्त करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास में भदोही में द्वितीय किश्त निर्गत न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा मिर्जापुर में अवशेष नौ लाभार्थियों को दूसरी किश्त भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed