{"_id":"5c06c206bdec2241c17131b2","slug":"181543946758-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की चौखट पर धरना दे रही युवती लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की चौखट पर धरना दे रही युवती लौटी
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहां गांव में एक लड़की विगत शुक्रवार की सुबह आठ बजे से आकर अपने कथित पति के घर के बाहर बैठ कर धरना देने वाली युवती सोमवार की देेेर शाम लौट गई। उसने जल्द ही फिर लौटकर आने की बात कही है।
युवती का कहना है कि वाराणसी में संगीत सीखने के दौरान उसका बजहां गांव निवासी युवक से संपर्क हुआ था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। एक साल साथ रहने के बाद लड़का उसे छोड़कर दिल्ली चला गया। जिसे लेकर लड़की चार दिन से अपने प्रेमी के घर के बाहर बजहां गांव में धरने पर बैठ गई थी कि जबतक सास-ससुर उसे घर के अंदर नहीं लेंगे तबतक वह वहीं बैठी रहेगी और अपनी प्राण त्याग देगी। सोमवार की शाम वह लौट गई।